फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी की

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में सीवर लाइन चोक होने से सीवर सड़कों में फैल रहा है। इससे पेयजल लाइनों के लीकेज से दूषित सीवर लाइनों में जाने का खतरा हो गया है। इसके विरोध में नागरिकों ने जल संस्थान कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। अधिकारी भनक लगते ही खिसक गए। लोगों ने कर्मचारियों को बाहर कर कार्यालय में ताला जड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। प्रणव मेहरोत्रा ने कहा कि पुराने नगर में सीवर लाइन बिछी है जो काफी पुरानी हो गई है। लाइन के चोक होने से सीवर गली व रास्तों में फैल रहा है। पार्षद सर्वेश शर्मा ने कहा कि पेयजल व सीवर की लाइन कई स्थानों पर साथ-साथ हैं। दोनों में लीक होने से पेयजल दूषित हो रहा है। कर्मचारियों को बुलाने पर कोई नहीं आता है। मोहल्ला लाहोरियान, कानून गोयान व कटोराताल में गंभीर स्थिति बनी हुई है। पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने कहा कि सीवर लाइन चोक होने से मोहल्लों में गंदगी फैल रही है। जिससे बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। लोग आए दिन जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत करते हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सीवर लाइन साफ करने वाली मशीन नहीं आएगी। तब तक सीवर लाइन साफ नहीं होगी। कार्यकर्ताओं ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संदीप सहगल, विकास शर्मा, मुकेश पाहवा, अजय टंडन, समीर चतुर्वेदी, मनोज कौशिक, अशोक राजपूत, गौतम चौधरी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें