फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर 18 कैदियों को मिल सकती है ‘आजादी’

Fri, 05 Jan 2018 12:23 AM IST
यासीन अंसारी सितारगंज। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्या के जुर्म में संपूर्णानंद खुली और सेंट्रल जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे 18 कैदियों की गणतंत्र दिवस पर रिहाई हो सकती है। इनमें यूएस नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौढ़ी गढ़वाल जिले के कैदी हैं। कारागार विभाग ने जेल प्रशासन से इन कैदियों की रिपोर्ट मांगी है। बृहस्पतिवार को इन सभी कैदियों का हल्द्वानी की एसटीएच में मेडिकल जांच कराई गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि इन कैदियों के आचरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी और एसएसपी द्वारा कारागार को भेजी जाएगी। कारागार की इस कवायद से कैदियों को रिहाई की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन


संपूर्णानंद खुली और सेंट्रल जेल में वर्तमान में 686 कैदी बंद हैं। इनमें 543 कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बीती 13 नवंबर को प्रदेश के कारागार महानिरीक्षक (आईजी) डा. पीवीके प्रसाद ने जेल का निरीक्षण किया था और उम्रकैद की सजा काटने वाले सभी कैदियों से मुलाकात कर उनका हाल जाना था। इस दौरान आईजी ने 14 साल की सजा काट चुके 33 और शिविर जेल के 51 कैदियों में से 34 कैदियों की सजा माफी की रिपोर्ट पर विचार विमर्श किया था। बुजुर्ग और बीमार कैदियों की रिहाई के लिए रिपोर्ट शासन में रिव्यू कमेटी को देने की बात कही थी।

बृहस्पतिवार को जेल अधीक्षक टीडी जोशी ने बताया कि सेंट्रल जेल के 16 और खुली जेल के दो कैदियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट कारागार महानिरीक्षक को भेजी जाएगी। 13 कैदी 75 साल से अधिक उम्र के हैं और पांच कैदी 14 वर्ष से अधिक की सजा काट चुके हैं। इनमें कई कैदी गंभीर रोगों से भी पीड़ित हैं। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल और एसएसपी डॉ. सदानंद दाते की ओर से इन कैदियों के आचरण की रिपोर्ट भी आईजी को भेजी जाएगी, जिसके बाद इन कैदियों के राज्यपाल के भारतीय संविधान के अनुच्छेद 161 में दिए गए अधिकारों के तहत गणतंत्र दिवस पर छूटने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये कैदी हो सकते हैं रिहा

75 से अधिक उम्र के 13 कैदी।

नाम                     पता
याकूब अहमद (84) पुत्र मासूम इंद्रानगर हल्द्वानी
पहलवान सिंह (83) पुत्र भोला सिंह सितारगंज
जसवीर सिंह (77) पुत्र बलकार सिंह सितारगंज
अर्जुन सिंह (77) पुत्र इन्दर सिंह नानकमत्ता
जीत सिंह (82) पुत्र चानन सिंह पंतनगर
अनवार हुसैन (75) पुत्र अलताफ हुसैन गदरपुर
वीरबल (76) पुत्र पितांबर गदरपुर
कुंदन सिंह (75) पुत्र मस्सा सिंह गदरपुर
दिलीप सिंह (76) पुत्र मस्सा सिंह गदरपुर
विचित्र सिंह (78) पुत्र तारा सिंह काशीपुर
स्वर्ण सिंह (77) पुत्र चंदर सिंह काशीपुर
भूरे (76) पुत्र घासी काशीपुर
प्यारा सिंह (76) पुत्र बंता सिंह जसपुर

14 साल से अधिक सजा काट चुके कैदी

प्रमोद पुत्र इंद्रासन खटीमा
रणजीत सिंह पुत्र घप्पन लाल पौढ़ी गढ़वाल
मोहनराम पुत्र चंद्रराम मुनस्यारी पिथौरागढ़
शेखर चंद्र पुत्र केशवदत्त बेतालघाट नैनीताल
रोशन लाल पुत्र मोती राम अल्मोड़ा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें