काशीपुर। दो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर बात करना महंगा पड़ गया। एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।
फोन पर बात करना पड़ा महंगा, ट्रैफिक पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को कुंडा थाना के सिपाही मुदस्सर आलम और मनोज कुमार मंडी तिराहा पर ट्रैफिक ड्यूटी पर थे।
उसी दौरान डीआईजी कुमाऊं का काफिला उधर से गुजर रहा था कि पुलिस कप्तान डॉ. सदानंद दाते की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। ब्यूरो