फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंतनगर में संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
पंतनगर के मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
पंतनगर। वन कर्मियों को गश्त के दौरान नगला बाईपास से सटे जंगल में बुधवार तड़के तीन बजे एक किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आसपास की बस्तियों में शिनाख्त का प्रयास किया। किशोर की पहचान इंदिरा कॉलोनी निवासी अजय कुमार (17) के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का पंतनगर में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

अजय के पिता संजय कुमार पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चालक के पद पर (ठेका कर्मचारी) कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि अजय नशे का आदी था। वह मंगलवार शाम घर से निकल गया था। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि उसका शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है। इधर, पंतनगर के थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें