फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लोगों को मिले खोए मोबाइल तो खिले चेहरे

विज्ञापन
रुद्रपुर में लोगों को बरामद मोबाइल सुपुर्द करते एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसएसपी के निर्देश पर एसओजी की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खोए 111 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में रुद्रपुर क्षेत्र के 17 लोगों को बरामद मोबाइल सौंपे। बचे लोगों को संबंधित थाना और एसओजी कार्यालय से मोबाइल लौटाए जाएंगे। एसएसपी ने एसओजी की टीम को ढाई हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि जनवरी से अब तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में 111 फोन गुम हुए थे।
एसओजी टीम को इनकी बरामदी के लिए लगाया गया था। रुद्रपुर क्षेत्र के कुछ आवेदकों को बुलाकर मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए हैं। कहा कि अन्य लोगों को मोबाइल फोन बरामद होने की जानकारी दी गई है। टीम में एसओजी प्रभारी उमेश मलिक, प्रकाश भगत, कुलदीप, भूपेंद्र, उमेश राज, राजेंद्र कश्यप, ललित कुमार, संतोष रावत, गोकुल, नासिर खान और मदन लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें