फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : सीएम का विरोध करने जा रहे 17 कांग्रेसी गिरफ्तार, एमएनए को हटाने के सुर तेज

Mon, 25 May 2020 03:00 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
रुद्रपुर में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री बेहड़ और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुद्रपुर आगमन पर कांग्रेसियों ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन किए। अम्बेडकर पार्क में पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने नगर निगम के एमएनए जयभारत सिंह को हटाने सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया।

विज्ञापन


नगर निगम में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष मोनू निषाद की अगुवाई में एमएनए को हटाने की मांग को लेकर पार्षदों ने धरना दिया। महानगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे 10 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जनता इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
 

रुद्रपुर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जाते कांग्रेसी - फोटो : AMAR UJALA
महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री को शहर में आने का कोई अधिकार नहीं है। यहां की बदहाल सड़कें और बीमारी फैलाता कूड़ा घर एवं आंसू बहाते गरीब मजदूर और किसानों की बदहाली इनको और इनके नेताओं को दिखाई नहीं देती है।

गिरफ्तारी देने वालों में नगर महामंत्री राजीव कामरा पार्षद मोहनखेड़ा, सचिन मुंजाल छैला लाल राठौर, पवन वर्मा, महामंत्री विकास मलिक, विजेंद्र कोली, सोनू चौहान,आनंद शर्मा, रोहित अरोड़ा आदि थे।
विज्ञापन

रुद्रपुर में कांग्रेसियों को गिरफ्तार करते दरोगा - फोटो : AMAR UJALA
इधर डीडी चौक में मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, सुशील गाबा सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं एमएनए को हटाने की मांग को लेकर डीडी चौक में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एमएनए को हटाने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों ने  मेयर रामपाल सिंह को सुशील चौहान अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें