रुद्रपुर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जाते कांग्रेसी
- फोटो : AMAR UJALA
महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि मुख्यमंत्री को शहर में आने का कोई अधिकार नहीं है। यहां की बदहाल सड़कें और बीमारी फैलाता कूड़ा घर एवं आंसू बहाते गरीब मजदूर और किसानों की बदहाली इनको और इनके नेताओं को दिखाई नहीं देती है।
गिरफ्तारी देने वालों में नगर महामंत्री राजीव कामरा पार्षद मोहनखेड़ा, सचिन मुंजाल छैला लाल राठौर, पवन वर्मा, महामंत्री विकास मलिक, विजेंद्र कोली, सोनू चौहान,आनंद शर्मा, रोहित अरोड़ा आदि थे।
रुद्रपुर में कांग्रेसियों को गिरफ्तार करते दरोगा
- फोटो : AMAR UJALA
इधर डीडी चौक में मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, सुशील गाबा सहित सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वहीं एमएनए को हटाने की मांग को लेकर डीडी चौक में धरने पर बैठे पूर्व मंत्री बेहड़ के बेटे सौरभ बेहड़ को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एमएनए को हटाने की मांग को लेकर भाजपा पार्षदों ने मेयर रामपाल सिंह को सुशील चौहान अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।