केवीएस प्रीमियर ग्रुप के काशीपुर स्थित काशी विश्वनाथ स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बृहस्पतिवार को कंपनी प्रबंधन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एसडीएम आकांक्षा वर्मा और सीओ एपी कोंडे ने शिविर का शुभारंभ किया। 165 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया।
रोटरी क्लब के सहयोग से केवीएस परिसर में आयोजित शिविर के दौरान काशीपुर निवासी प्रमोद कुमार की दिव्यांग बेटी महक को कंपनी प्रबंधन की ओर से व्हील चेयर भेंट की गई। कंपनी के प्रबंधक निदेशक देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि केवीएस लिमिटेड और देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हुए चिकित्सा, शिक्षा, खेल और धार्मिक प्रचार-प्रसार के लिए साल भर अनेक योजनाएं संचालित करता है।
हर साल रक्तदान शिविर भी लगाया जाता है जिसमें कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हैं। वहां केवीएस प्रीमियर ग्रुप के चेयरमैन मिथलेश कुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशक अर्पण जिंदल, निदेशक बीपी गोयल, पुनित मेहिंद्रा, दीपक यादव, संजय राणा, आरएस भारती आदि थे।