फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल भूमि का विवाद निपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। ग्राम लक्ष्मीपुर खेड़ा में दोनों समुदाय के लोगों ने आपस में पंचायत कर होलिका दहन स्थल की भूमि के विवाद को निपटा दिया। अब दोनों समुदाय के लोग तहसीलदार के कार्यालय जाकर उनके समक्ष समझौते पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम लक्ष्मीपुर खेड़ा में होलिका दहन भूमि स्थल को लेकर विवाद चल रहा था। 21 जनवरी 2016 को वीरेंद्र चौहान ने तत्कालीन एसडीएम को पत्र देकर होलिका दहन स्थल की पैमाइश कराने की मांग की थी। रविवार को तहसीलदार जोगा सिंह ने तहसील कर्मियों के साथ होलिका दहन स्थल की पैमाइश कर हदबंदी करा दी थी। किंतु एक समुदाय के लोग इस पैमाइश से संतुष्ट नहीं थे। सोमवार सुबह दोनों समुदाय के लोगों ने आपस में पंचायत की। इसमें मेहरबान और रिजवान पर दूसरे समुदाय के लोग होलिका दहन स्थल पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा रहे थे। दोनों ने पंचायत में खड़े होकर कहा कि वह गांव में विवाद नहीं चाहते हैं। वह 4 फुट चौड़ा 25 फुट लंबी होलिका दहन की भूमि से सटी भूमि होलिका दहन के लिए छोड़ते हैं। दोनों समुदाय के लोगों ने दहन स्थल पर हदबंदी कर दी। दोनों समुदाय के लोगों ने कहा कि वह अब तहसील पहुंचकर समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नईम अहमद ने बताया कि मामले का समझौता कराकर बात को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें