काशीपुर। कुंज कॉलोनी न्यू आवास विकास के लोगों ने सोमवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट के पेशकार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कालोनी में एक घर की छत पर मोबाइल टावर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि मोबाइल टावर के रेडिएशन से उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए रिहायशी इलाके से दूर इस मोबाइल टावर को लगवाया जाए। मोबाइल टावर का निर्माण रुकवाने की मांग करने वालों में गुरनाम सिंह, श्रीपाल जैन, सुनील पांडेय, रोहित कुमार, सुरजीत सिंह, गौरव देशवाल आदि थे।