फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर लौटे सफाई कर्मी, 100 टन कूड़ा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी सोमवार को जीरो वेस्ट कंपनी के अधिकारियों के आश्वासन पर तीसरे दिन काम पर लौट गये। ठेका और नियमित सफाई कर्मचारियों ने दो दिन तक जमा करीब 100 टन कूड़े को डोर-टू-डोर वाहनों से उठाया। हड़ताल खत्म होने से नगर निगम प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


समय पर वेतन और पीएफ के लाभ की मांग को लेकर रुद्रपुर नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर थे। सोमवार को ठेका देने वाली कंपनी जीरो वेस्ट के अधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता की। मंगलवार तक वेतन देने और अन्य मांगों को जल्द पूरा करने के अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट गए।

रुद्रपुर में दो दिन से कूड़ा न उठने के कारण सफाई कर्मचारियों पर काम का काफी बोझ बढ़ गया। नियमित और ठेका कर्मचारियों ने मिलकर शहरी क्षेत्र से करीब 100 टन कूड़ा उठाया। जबकि रुद्रपुर शहर में औसतन एक दिन में 70 टन कूड़ा निकलता है। दीपावली पर लोगों की ओर से सफाई करने और दो दिन से कूड़ा न उठने से कूड़े का काफी दबाव बढ़ गया था।
विज्ञापन


दीपावली पर्व के चलते सफाई न होने से लोग नगर निगम से काफी शिकायतें कर रहे थे। सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि शहर में अधिक कूड़ा जमा होने के कारण सुबह पांच बजे से ही नियमित सफाई कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने पहुंच गए थे। सुबह तड़के से ही लोगों ने कूड़ा उठवाने के लिए फोन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि ठेका कर्मियों की हड़ताल खत्म होने से नगर निगम को काफी मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें