फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान जानेंगे तकनीक, बच्चे करेंगे मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अमर उजाला की ओर से गांधी पार्क में आयोजित चार दिवसीय किसान मेला महाचौपाल का गोविंद बल्लभ पंत विवि के कुलपति प्रो. एके मिश्रा शनिवार दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन करेंगे। 27 मार्च तक चलने वाले मेले की तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


मेले में बच्चों के लिए झूले, वाटर पार्क लग गया है और दुकानों के लिए स्टॉल भी सज गए गए हैं। मेले में आने वाले किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की जानकारी भी दी जाएगी। मेले में हर घंटे लोगों को लकी ड्रॉ में इनाम भी जीतने का अवसर भी मिलेगा।


किसान मेला महाचौपाल में शनिवार को पंतनगर विवि के कृषि वैज्ञानिक डॉ. केएस शेखर किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी देंगे। इसके अलावा मेले का पहला दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहेगा। इसमें डांस सेशन एकेडमी एवं हनी रोकर्स डांस एकेडमी की ओर से गायन, नृत्य की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन


गायन और डांस सहित अनेक प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेले में बच्चे झूलों के साथ ही घुड़सवारी, घोड़ा बग्गी की सवारी और वाटर पार्क का भी आनंद ले सकेंगे। मेले में जिले में बेहतर काम करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा। मेले में आने वालों का दि मेडिसिटी हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क जांच की जाएगी।

यहां करें संपर्क
मेले में आयोजित होने वाली गायन, नृत्य, ग्रुप डांस, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं में निशुल्क पंजीकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए मोबाइल नंबर 9012480398 प्रमोद पांडे से संपर्क कर सकते हैं। मेला जोन में फूड जोन, हैंडीक्राफ्ट सहित अन्य स्टॉलों के लिए मयंक तिवारी 8005880142 और अनिल नेगी 8392949356 से संपर्क कर सकते हैं।

यह हैं सहयोगी
अनहद इन्फ्राटेक डिवाइन होम, एलएससी इन्फ्रा, जीडी गोयनका, वुडहिल, केवीके इंडस्ट्रीज, सिंह हाइटैक, अलास्का रेजीडेंसी, सिक्स सिग्मा इंस्टीट्यूट, पीसी ज्वैलर्स, एसपी साल्वेंट, एपेक्स इंस्टीट्यूट, तारा फीड, द मेडिसिटी हॉस्पिटल,गोल ज्यू इंटरप्राइजेज, एग्री कैफे बिजनेस, देशबंधु इंटर कालेज, किंग्स मैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें