फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी पर केस के खिलाफ अधिवक्ता ने कोतवाल को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक राम कुमार ने अधिवक्ता रवीश जैन उर्फ राजा जैन और उनके पिता राजबहादुर जैन के खिलाफ कूट रचित चेक तैयार करने, सरकारी कार्यों में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कोतवाल का घेराव कर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। कोतवाल अबुल कलाम ने अधिवक्ताओं को बताया कि एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने मामले की जांच सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप अधिकारी को सौंपी है।

बता दें कि अधिवक्ता और उनके पिता पर छह लाख के चेक को 60 लाख का बनाने का आरोप है। कोतवाल का घेराव करने वालों में सुंदरपाल सिंह, चौधरी रवि सिंह, नईम अहमद देवेंद्रजीत सिंह, दिग्विजय चौहान, अरविंद चौहान, भावेश मित्तल, प्रदीप कुमार, राजकुमार, जुल्फिकार अली, शाहनबाज अली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें