फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले के पास मिला मृत गुलदार का शव, उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। ग्राम रायपुर में नर तेंदुए का शव मिला है। वन रेंजर के मुताबिक तेंदुए की मौत ठंड से होना बताई गई है। तेंदुए के शव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। रामनगर में वनाधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बिजनौर यूपी की सीमा से सटे ग्राम रायपुर स्थित इंटर कॉलेज के पीछे बने नाला खलिया के पास मंगलवार को ग्रामीणों ने नर तेंदुए का शव देखा। यह क्षेत्र काशीपुर वन रेंज की सीमा में है। इसलिए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस समेत रेंजर कुंदन सिंह खाती को दी। रेंजर ने टीम के साथ शव का परीक्षण किया। उसके मुंह से खून बह रहा था। उन्होंने प्रथम दृष्ट्या उसकी मौत ठंड से होना बताया। रेंजर ने बताया कि ठंड से बचने एवं आहार के लिए तेंदुए गन्ना के खेत में छिपते हैं। गन्ना कटने के बाद उसे ठंड से बचने को कोई ठिकाना नहीं मिला होगा। इससे उसकी मौत हुई होगी। इस तेंदुए की लंबाई साढ़े सात फुट बताई है, जबकि उसकी उम्र करीब पांच वर्ष आंकी गई है। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए तराई पश्चिमी वन प्रभाग मुख्यालय रामनगर भिजवाया है। इस दौरान तेंदुए के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। वहां कोतवाल अबुल कलाम, हरजीवन सिंह, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।

गन्ने के खेत में मांद मिली
जसपुर। शव के पास ही हनीफ के गन्ने के खेत में जमीन में बनी तेंदुए की मांद भी मिली है। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए ने ठंड से बचने को मांद बनाई होगी। खेत पर काम कर रहे हिम्मत सिंह ने बताया कि गन्ना काटते समय खेत में मांद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें