जीएसटी के खिलाफ कपड़ा व्यवसायी सड़कों पर
रुद्रपुर। एक जुलाई से लागू किये जा रहे जीएसटी के खिलाफ शहर के कपड़ा व्यवसायियों ने मंगलवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कपड़े पर जीएसटी हटाने की मांग की।
कपड़ा व्यापार संघ के बैनर तले शहर के भगत सिंह चौक पर जुटे कपड़ा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीएसटी का विरोध किया। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने मुख्य बाजार में जुलूस भी निकाला। इससे पूर्व सभा में व्यापारियों ने कहा कि कपड़े पर जीएसटी लगाने का निर्णय गलत है। कपड़ा लोगों की मुख्य जरूरत है इसे जीएसटी से मुक्त किया जाना चाहिए। व्यापारियों ने कहा कपड़े को जीएसटी से के दायरे से बाहर नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन तेज करेंगे। विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष अमित अरोरा, अमित डाबरा, सुभाष नारंग, अशोक अरोरा, अरविंद नारंग, किशन खुराना आदि थे।
जुलूस निकालकर किया जीएसटी का विरोध