मृतक किसान रामअवतार के परिवार पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की सीएम की घोषणा से संतुष्ट नहीं है। किसान की विधवा ने आर्थिक मदद को नाकाफी बताया। महिला ने कहा कि उनके परिवार पर साहूकारों और बैंकों का करीब 10 लाख रुपये कर्ज है।
इससे असंतुष्ट किसान की विधवा अपने बच्चों के साथ कांग्रेस के सरकार के खिलाफ चल रहे धरना स्थल पर पहुंची। किसान की विधवा शकुंतला ने कहा कि उन्हें सात बच्चों की पढ़ाई, देखभाल और विवाह करना है।
परिवार पर करीब 10 लाख रुपये कर्ज है। जमीन साहूकारों के पास गिरवी है। उन्होंने मुख्यमंत्री की पांच लाख रुपये की घोषणा पर असंतोष जताया। महिला ने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए बेटे के लिए नौकरी, सभी कर्ज माफ करवाने और गिरवी जमीन छुड़वाने की मांग रखी।