रुद्रपुर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने पंतनगर के हल्दी में लोगों को पीपल, तुलसी और नीम के पौधे भी वितरित किए। भाजपा नेता अजय तिवारी ने बताया कि 16 लोगों ने रक्तदान किया है। रक्तदान करने वालों में आयुष अरोरा, एलडी भट्ट, साहिल अरोरा, अजय साहनी, संतोष साहनी, विकास तिवारी, संदीप सिंह आदि थे।
इस मौके पर गौरव तिवारी, प्रमोद तिवारी, गिरीश तिवारी, सर्जन यादव सहित अनेक ने सहयोग दिया। इधर, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रेखा वर्मा और कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के जन्मदिन पर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक भारत भूषण चुघ की अगुवाई में लोगों ने सामिया लेक सिटी स्थित मंदिर परिसर में हवन किया। वहां पर यूनिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य केएस राठौर, ग्राम प्रधान दानपुर पूजा वर्मा, मंदीप वर्मा, पार्षद बबलू सागर, पंडित कैलाश पांडे, दीवान सिंह चुफाल, अखिलेश खरे, दीपक राणा थे।