फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज के दौरान वृद्घ की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में सीएचसी में इलाज के दौरान एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजन शव घर ले गए।
बृहस्पतिवार को 65 वर्षीय वृद्ध को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे। अस्पताल के डाक्टरों ने वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर वृद्ध ने अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों ने एंबुलेंस समय नहीं मिलने और इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, जिस पर अस्पताल में मौजूद तीमारदार जमा हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इस पर परिजन बिना किसी कार्रवाई के वृद्ध का शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर वीके सिंह ने बताया कि मृतक टीबी रोग से ग्रस्त था। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इस पर आक्सीजन लगाई थी। हालत गंभीर होने पर मरीज को रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। बाजपुर की 108 एंबुलेंस किसी मरीज को लेकर गई थी। परिजनों से किसी अन्य वाहन से तत्काल रुद्रपुर अस्पताल ले जाने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें