फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहैनी जीआईसी की अचानक दीवार धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित गांव बरहैनी में राजकीय इंटर कॉलेज की करीब 100 मीटर चहारदीवारी बुधवार देर रात अचानक ढह गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय पहुंचकर पुलिस ने पड़ताल की। वहां भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट, मोहन पांडे आदि ने घटना की जानकारी शिक्षकों और अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी का निर्माण डेढ़ साल पहले किया था, जो दो दिन पहले आए अंधड़ और बारिश से कमजोर हो गई थी। वहीं ग्रामीणों ने निर्माण में कम गुणवत्ता की सामग्री प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें