फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम ने दो लोगों को स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से कोल्ड्रिंक बेचते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे की क्राइम ब्रांच टीम ने स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से शीतलपेय बेचते दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने दोनों को रेलवे सुरक्षा बल को सौंपकर चली गई। टीम ने दोनों युवक से काफी मात्रा में कोल्डड्रिंक बरामद की। दोनों को जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


दरअसल रेलवे स्टेशन पर दो कैंटीन संचालित हैं। संचालकों का बाहर की किसी कंपनी से कोल्डड्रिंक सप्लाई का अनुबंध है। इसमें कैंटीन संचालक रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर से माल लेकर स्टेशन पर लाता है। मंगलवार को दो युवक माल अधिक होने के कारण माल टाटा मैजिक में कोल्डड्रिंक लेकर रेलवे परिसर पहुंचे।

इसी दौरान वह रेलवे क्राइम ब्रांच इज्जतनर की टीम के हत्थे चढ़ गए। दोनों ने माल अधिक होने के कारण सप्लाई उतारने के लिए रेलवे परिसर में लेकर पहुंचने की बात कही। कैंटीन संचालकों का कंपनी से अनुबंध हुआ है।
विज्ञापन


आरपीएफ उपनिरीक्षक तरुण अत्री ने बताया कि रेलवे स्टेशन में संचालित कैंटीन व रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से कोल्डड्रिंक की सप्लाई करते दो युवकों को पकड़ा है। जिस कंपनी का माल कैंटीन पर उतारा जा रहा था, उस कंपनी से अनुबंध हुआ है।

अनुबंध के अनुसार कैंटीन संचालक कंपनी के माल को रेलवे परिधि से बाहर से ही ला सकता है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से कोल्डड्रिंक की सप्लाई करते पकड़ा।

पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम नौशाद और मोसिन निवासी मिस्सर वाला बताया। टाटा मैजिक को सीज कर दिया है। दोनों युवकों पर माल के कोई दस्तावेज नहीं होने पर चालान किया है। दोनों को जमानत पर छोड़ दिया है। टीम में क्राइम ब्रांच उपनिरीक्षक कृष्ण जोशी, एएसआई ब्रजमोहन शर्मा, ज्ञान सिंह, अशोक कुमार थे।

ये था सामान
काशीपुर। डेढ़ लीटर में तीन पेटी पेप्सी, सवा लीटर में तीन पेटी मिरिंडा, तीन पेटी ड्यू, सवा दो लीटर में पांच पेटी पेप्सी, छह पेटी ड्यू, पांच पेटी मिरिंडा, 200 मिली लीटर ड्यू 20 पेटी, 12 पेटी पेप्सी, आठ पेटी स्लाइस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें