फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीक्टिनक के छात्रों ने बनाया मोटर ग्रास कटर

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं ने हैंड ग्रास कटर बनाकर एक नया आविष्कार किया है। कृषि विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के एक समूह को हैंड ग्रास कटर बनाने का प्रेक्टिकल दिया था। यह साइकिल हैंड ग्रास कटर से अलग तैयार किया गया है।
विज्ञापन



कृषि विभाग प्रभारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ग्रास कटर में 1.5 होर्स पावर का इंजन लगाया गया है, जो 700 आरपीएम और आधा लीटर पेट्रोल से एक घंटा चलता है। पेट्रोल का इंजन से माइलेज अधिक रहेगा और प्रदूषण भी कम होगा। इस ग्रास कटर से सभी तरह की घास को पल भर में काटा जा सकता है। साथ ही जानवरों के लिए चारा आसानी से काटने में कारगर है।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि साधारण ग्रास कटर से इसे बेहतर बनाने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया गया है। 20 दिन की मशक्कत के बाद सात हजार रुपये की लागत से 25 किग्रा का ग्रास कटर तैयार किया गया है।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य डॉ. राजेश उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह नेगी, डॉ. ओमपाल सिंह सहित समस्त स्टॉफ ने समूह को बधाई दी। समूह में डिंपल, ललीता, जलीस अहमद, रुखसार, शीतल, ऋतु, मयंक राणा, मो. आलम, सुभाष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें