फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बाइक सवार का किया पीछा, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर। पतरामपुर क्षेत्र में तेंदुए ने शावकों के साथ बाइक सवार दुकानदार का पीछा किया। गश्त कर रहे वनकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर तेंदुए और शावकों को सायरन बजाकर जंगल में खदेड़ दिया।

शनिवार रात करीब आठ बजे ग्राम पतरामपुर निवासी गुरुमीत सिंह पुत्र बेअंत सिंह अपनी दुकान बंद करके अपने डेरे पर जा रहा था।

श्मशान घाट के पास से मादा तेंदुआ और शावकों ने बाइक का पीछा किया। शोर मचाने पर गश्त कर रहे वन कर्मियों ने अपनी गाड़ी का सायरन बजाकर हवाई फायरिंग की, जिसके बाद तेंदुआ शावकों के साथ जंगल में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिणी जसपुर वन रेंज के बीट अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि मादा तेंदुआ लगातार जगह बदल रही है। पुराने जगहों पर लगे कैमरे हटाकर दूसरे संभावित मार्गों पर लगाए जाएंगे।

उधर, वनकर्मी पंफ्लेट बंटवाकर और मुनादी कराकर क्षेत्र के ग्रामीणों से शाम को और सूर्योदय से पहले घरों से ना निकलने की लगातार अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें