फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जून तक बन जाएगा वैकल्पिक मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा में लोक निर्माण विभाग 26.80 लाख की लागत से बंद पड़े पहेनियां स्थित पुल की वैकल्पिक व्यवस्था 15 जून तक करेगा। बता दें कि यह मार्ग पिछले छह माह से बंद है।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई केके तिलाड़ा ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए पहेनियां स्थित परवीन नदी पर धंसे पुल की वैकल्पिक व्यवस्था की अनुमति देहरादून हेड आफिस से ली गई है। इससे पहेनियां-बिरिया मझोला, छिनकी को सीधे आवागमन से जोड़ा जा सकेगा। तिलाड़ा ने बताया कि परवीन नदी पर पुल निर्माण में पुल पर यूपी का स्वामित्व होने की वजह से अधिक समय लगने की संभावना थी। पुल का डिजाइन आदि यूपी की स्वीकृति से होआ। ईई ने बताया कि बिना टेंडर प्रक्रिया के 26.80 लाख से परवीन नदी पर साइड वाल देकर बीच से बड़े ह्यूम पाईप तथा उसके ऊपर आरसीसी निर्माण की योजना है। यह कार्य 15 जून से पूर्व कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पुल निर्माण की कार्रवाई भी जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें