फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रधानाचार्य के चल रहे आधा दर्जन विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लाख दावे कर रही है। लेकिन पांच विद्यालय बिना प्रधानाध्यापक के चल रहे हैं। जिसके चलते स्कूलों में बच्चों ठीक प्रकार से पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं हो पा रहा है। साथ विद्यालय के काम काज में भारी दिक्कतें हो रही है। लेकिन आला अफसर प्रधानाध्यापकों की व्यवस्था कराने में विफल हो रहे हैं।
विज्ञापन



बता दें कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य के बिना चल रहा है। हाल ही में प्रधानाचार्य का स्थानांतरण होने के बाद से अभी तक प्रधानाचार्य की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। इस सत्र में प्रभारी प्रधानाचार्या से काम चलाया जा रहा है। जिसके चलते कॉलेज की छात्राओं की शिक्षा और अनुशासन की व्यवस्था सुधारने में भारी दिक्कतें आ रही है।

इसके अलावा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवलालपुर अमरझंडा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुलजारपुर, राजकीय उच्चरतर माध्यमिक विद्यालय ढ़किया नंबर एक, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानपुर में प्रधानाध्यापक लंबे समय से नहीं है।
विज्ञापन


यहां पर विद्यालय सुबह 6 से 10 बजे तक खुलता है। ऐसी स्थिति में विद्यालय में कोई घटना या मिड मील में राशन की समस्या आती है। जिसको देखने वाला कोई नहीं है। विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नहीं होने से शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं। बच्चे इधर-उधर घूमते रहते है। जिसका खामियाजा परीक्षा परिणाम में नजर आता है।

एक इंटर कॉलेज सहित छह उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक नहीं है। जिसके चलते प्रशासनिक कार्य, सूचना, कार्यालय संबंधि कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही है। हो सकता है वरिष्ठ शिक्षकों की पदोन्नति या डीएलएड द्वारा नियुक्ति होने की शीघ्र संभावना है।
विज्ञापन

आरएस नेगी, बीईओ, काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें