फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। डीएम को ज्ञापन भेजकर विद्यालय प्रबंधक संघ ने बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में करवाने की मांग की है। शनिवार को संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनीत तोमर को सौंपा। इसमें कहा कि आरटीई के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का वर्ष 2016-17 का प्रतिपूर्ती शुल्क प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन


साथ ही विद्यालयों के विद्यार्थियों का खसरा, रूबेला का टीकाकरण विद्यालय परिसर में न कराकर प्रशिक्षक चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य केंद्रों, विशेष शिविर या घर-घर जाकर अभिभावकों की देखरेख में कराने की मांग की है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों को पूरी जानकारी दे सके। वहां संघ अध्यक्ष सत्यप्रकाश भटनागर, उपाध्यक्ष प्रीति अरोरा, महामंत्री अश्विनी कुमार वर्मा, संजीव कुमार सैनी, बबीता पंत, विमला, जगदीश सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें