फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गर्मी में लाेगों की प्यास बुझाएंगे 15 नए वाटर कूलर

Sat, 30 May 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए सात वर्ष पूर्व लगे नौ वाटर कूलर तकनीकी खराबी से या तो बंद हैं या गर्म पानी दे रहे हैं। राहगीरों की इस परेशानी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने 15 नए वाटर कूलर स्थापित करने और पुराने की मरम्मत की योजना बनाई है। वहीं, वाटर कूलरों के खराब होने से राहगीरों को मजबूरन शीतल पेय या पेयजल खरीद कर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न स्थानों पर कुल नौ प्याऊ स्थापित हुए थे जो तकनीकी खराबी से या तो बंद पड़े हैं या गर्म पानी दे रहे हैं। एक प्याऊ को सरकारी कामकाज के कारण हटा दिया गया था।
अब नगर पालिका प्रशासन ने लोगों को गर्मी राहत पहुंचाने के लिए शहर में 15 नए वाटर कूलर स्थापित करने का योजना तैयार की है। इसके अलावा पहले से संचालित सभी प्याऊ की मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य भी कराया जाएगा ताकि लोगों को गर्मी में स्वच्छ और ठंडा पानी मिल सके। पालिका बोर्ड ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अस्पताल, तहसील परिसर, प्रमुख चौराहों तथा अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों पर नए प्याऊ लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

ईओ प्रतिभा कोहली ने बताया कि शहर में 15 नए प्याऊ स्थापित करने और पहले से संचालित प्याऊ की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। वहीं, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी में नगरवासियों और राहगीरों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। कुछ स्थानों पर वाटर कूलरों में आई खराबी की जानकारी मिलने के बाद उन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। हमारा लक्ष्य है कि सितारगंज का प्रत्येक नागरिक और राहगीर गर्मी के मौसम में स्वच्छ, शीतल और पर्याप्त पेयजल की सुविधा का लाभ उठा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें