बाजपुर के गांव बरहैनी में आंधी में उड़ी झोपड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
अंधड़ और बारिश में गांव बरहैनी निवासी सतीश, वातून शाह, इकबाल, लक्ष्मी, कन्हई, गंगाराम की झोपड़ी ध्वस्त हो गई। इसके अलावा गांव बन्नाखेड़ा, रतनपुरा बेरिया दौलत क्षेत्र में पांच झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
बैंतखेड़ी निवासी करम सिंह का टिनशेड उड़ गया। इसी गांव निवासी शंकर सिंह की कच्चे मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। पीड़ितों ने पड़ोसियों के घर शरण लेकर रात बिताई।
रजिस्टार कानूनगो चंद्रपाल ने बताया कि गांव बैंतखेड़ी निवासी करम सिंह, नंदपुर नरका टोपा निवासी आरिफ का आंधी में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होने पर 3200-3200 रुपये और आग लगने से गांव रामजीवनपुर निवासी महेश की झोपड़ी राख होने पर 3800 रुपये आर्थिक सहायता राशि दी गई है।