फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शैक्षिक भ्रमण पर 144 विद्यार्थी राजस्थान रवाना

Sat, 17 Jan 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। भारत सरकार की ओर से जिले के माध्यमिक के पीएम श्री विद्यालयों के 144 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला शिक्षा अधिकारी व शहर विधायक शिव अरोरा ने हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

दल के साथ पांच शिक्षक व नोडल अधिकारी बनाए गए जीआईसी किच्छा के प्रधानाचार्य एमके सारस्वत भी रवान हुए। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि इस भ्रमण से बच्चे नये वातावरण, आधुनिक तकनीकों, विविध संस्कृतियों और अलग-अलग कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकेंगें। इस मौके पर यूएस. डांगी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी हिमांशु चौहान, बीईओ सावेद आलम, राजकुमार चौधरी, नरेश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें