फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अवैध रूप से काटी गई 14.258 घन मीटर लकड़ी जब्त

Sun, 15 Feb 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। 57वीं वाहिनी एसएसबी और वन विभाग की टीम ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा के पास मेलाघाट में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 14.258 घन मीटर लकड़ी जब्त की।
विज्ञापन

कार्यवाहक कमांडेंट दीपक सिंह जायाड़ा के निर्देशन में समवाय मेलाघाट व वन विभाग की टीम ने संयुक्त गश्त अभियान चलाया जा रहा था।

संयुक्त गश्त के दौरान टीम ने देखा कि कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे थे। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर लकड़ी कटान से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा। संबंधित व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नरीं कर सके। गश्ती दल ने मौके की तलाशी ली, जिसमें अवैध रूप से काटे गए पेड़ों के 17 लकड़ी के लट्ठे बरामद किए गए। बरामद लकड़ी की कुल मात्रा लगभग 14.258 घन मीटर आंकी गई। टीम ने लकड़ी को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय खटीमा के सुपुर्द कर दिया गया। वहां समवाय प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार, उप निरीक्षक पुरुषटोमा भट्ट, आरक्षी योगेश कुमारी, संजय, भूपेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें