फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े कैंटर में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर के मोहल्ला महेशपुरा में सड़क पर खड़े कैंटर में अचानक आग से लाखों की कीमत का सरसों का तेल नष्ट हो गया। कैंटर में धधकी आग की लपटों से बिजली की लाइन जलकर गिर गई। आग से आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है, इसमें एक बाइक भी जल गई। लगभग 40 लाख का नुकसान बताया गया है। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक ने केबिन में मच्छर भगाने वाली कायल लगाई थी जिससे कैंटर में आग लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे मैसर्स रवींद्रा ऑयल एंड जिनिंग मिल्स हापुड़ से स्थानीय एजेंट शीतल ट्रेडिंग कंपनी के लिए एक कंटेनर संख्या यूपी 13 बीटी 0321 करीब 600 नग सरसोे का तेल और रिफाइंड लेकर आया था। कैंटर चालक इसरार निवासी ग्राम अल्लीपुर थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ शीतल ट्रेडिंग कंपनी की दुकान के पास सड़क किनारे खड़ा हो गया। चालक कैंटर से उतरकर कहीं चला गया। उसके जाने के कुछ ही देर बाद कैंटर में आग की लपटें उठने लगी। चालीस फीट ऊंची लपटे देखकर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने बताया कि उसने फायर ब्रिगेड को फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। दुकान मालिक खुद दमकल कार्यालय गए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां साथ लेकर आए। कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। कैंटर मालिक अब्दुल हक निवासी ग्राम पटना हापुड़ है। कैंटर जहां पर खड़ा था उसके ठीक सामने राशिद फारुखी का दोमंजिला मकान है। घर में धुआं व आग की लपटे ंआने लगी। जिस पर परिजन मकान की खिड़की के रास्ते दूसरे मकान में गए। ट्रक में लगी आग से सईद पेंटर, शाहिद, छोना, अली जान, अफजाल, अकरम, असलम की दुकानों के अंदर पेंट व अन्य सामान जल कर राख हो गए। काफी लंबी बिजली लाइन भी जल गई। शाहजी ऑटोमोबाइल की छत पर रखा सामान भी नष्ट हो गया। तकरीबन दो दर्जन कबूतर भी झुलस कर मर गए। आसपास की सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चालक कैंटर खड़ा कर चला जाता है उसके जाते ही चार बजकर 18 मिनट पर कैंटर के केबिन में आग लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें