फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पखवाड़े पूर्व गायब हुआ किशोर दिल्ली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक पखवाड़े पूर्व दूसरी बार घर से गायब हुए किशोर को दिल्ली में एक स्वयंसेवी संस्था ने सकुशल बरामद कर लिया है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के बाद किशोर के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।
विज्ञापन


एक 15 वर्षीय किशोर एक पखवाड़े पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। काफी ढूंढ खोज के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। उसके पिता ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शनिवार को दिल्ली की एक स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारियों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि किशोर को नशे की हालत में बरामद किया है। उन्होंने किशोर की परिजनों से बात भी कराई। इससे पूर्व भी वह घर छोड़कर जा चुका है।
विज्ञापन


तब पुलिस ने उसे हरिद्वार से बरामद किया था। परिजनों ने बताया कि कुंसगत के चलते लड़का नशे का आदी हो चुका है। टोकने पर वह अक्सर घर से गायब हो जाता है। परिजन उसे लेने के लिए दिल्ली गए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें