फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून को हरा काशीपुर पहुंचा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहीद स्मृति राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट में काशीपुर की टीम सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई। मंगलवार को कुंडेश्वरी स्थित किसान इंटर कॉलेज के मैदान में काशीपुर और देहरादून की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान काशीपुर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर देहरादून टीम को 7-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


आयोजक अध्यक्ष हिमांशु नौगाई ने बताया कि बुधवार को अंतिम सेमीफाइनल मैच पीरूमदारा और कुंडेश्वरी की टीम के बीच खेला जाएगा। मुख्य निर्णायक मोहम्मद सलीम, रेफरी रोहित बाठला, रोहित बिष्ट, बैंच रेफरी पवन कुमार, असलम सैफी, हरेंद्र रावत रहे। वहां आरएस यादव, अजय कुमार, भूपेंद्र सिंह, विपिन कुमार, परवेज, मनीष बिष्ट, गौरव कुमार, सुमित बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें