फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑडिट रिपोर्ट में पकड़ में आए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। कांग्रेसियों ने इस घोटाले में लिप्त लोगों से नैतिकता के आधार त्यागपत्र दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


काशीपुर नगर निगम की वर्ष 2015-16 की ऑडिट रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता पाए जाने का मामला चर्चा में है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में निगम पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन ने संविदा कर्मियों की नियुक्तियों पर प्रतिबंध के बावजूद मनमाने ढंग से बोर्ड प्रस्ताव के बगैर सरकारी धन का दुरुपयोग किया।

लाखों रुपये पेट्रोल और डीजल व्यय के नाम पर खर्च किए गए, जिस पर ऑडिट रिपोर्ट में आपत्ति की गई है। उन्होंने सीएम से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में अरुण चौहान, विमल गुड़िया, मुक्ता सिंह, अलका पाल, मुशर्रफ हुसैन, शफीक अंसारी, टीका सिंह सैनी, प्रीत बम, मंसूर अली, अनीस अंसारी, सचिन नाडिग, अब्दुल कादिर, रईस पर्वाना, संजय सेठी, महेंद्र लोहिया आदि थे।
विज्ञापन


धरने से खुली कांग्रेस संगठन की कलई
काशीपुर। भाजपा नेता एवं पार्षद संघ के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर धरना दिए जाने से पार्टी संगठन की कलई खुल गई है। कहा कि इस धरने में दो दर्जन कार्यकर्ता भी नहीं जुट सके। इससे पार्टी के जनाधार की स्थिति का आकलन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें