काशीपुर। चेहल्लुम पर अलमदारी के साथ ताजिये मोहल्ला अल्ली खां स्थित करबला मैदान में दफन किए गए। इस मौके पर दुरूद फातिहा पढ़ी गई। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद चेहल्लुम की अलमदारी शुरू हुई।
शहर के विभिन्न हिस्सों से ताजिये या हसन या हुसैन की सदाओं के साथ करबला मैदान पहुंचे। पंजाबी सराय में मेंहदी का मिलाप किया गया। जहां दुरूद फातिहा की गई।
इस मौके पर रफी खां, कमर नईम, इदरीश माहिगीर, अब्दुल रसीद नश्तर, इलियास माहिगीर, अजीम खान, शाकिर हसन आदि तमाम लोग मौजूद रहे।