काशीपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक संघ-महानगर की बीआरसी में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों का वर्ष 2016-17 की प्रतिपूर्ति अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। इस दौरान एनसीआरटी की किताबें मान्यता प्राप्त विद्यालयों में निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की गई।
बैठक में महामंत्री अश्वनी कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सैनी ने वर्ष 2016-17 के आय व्यय का ब्योरा पढ़कर सुनाया। पदाधिकारियों ने खंड शिक्षाधिकारी आरएस नेगी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहां सत्य प्रकाश भटनागर, प्रीति अरोरा, अश्वनी कुमार वर्मा, संजीव कुमार, बबीता पंत, विमला उपाध्याय, प्रिया शर्मा, गौरव गर्ग आदि थे।