फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सऊदी अरब भेजने के नाम पर 1.33 लाख रुपये ठगी, सौंपी तहरीर

Wed, 03 Dec 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर एक एजेंट पर सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक लाख 33 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




मोहल्ला थाना साबिक, सुनहरी मस्जिद के पास निवासी अनवार हुसैन ने बांसफोड़ान पुलिस चौकी में दी तहरीर में कहा कि शादाब निवासी सुन्नी तारा मस्जिद के पास महेशपुरा, मोहम्मद जुनैद व अन्नू निवासी मोहल्ला थाना साबिक व नबी जान निवासी मंझरा रोड हैं। इन लोगों ने सरवरखेड़ा निवासी एक एजेंट से लगभग दो महीने पहले संपर्क साधा। उसने पांचों को भरोसा दिलाया कि वह उनके सऊदी अरब (जेद्दा) भेजकर होटल में वेटर की नौकरी दिलवा देगा। उनको मासिक वेतन 1600 रियाल मिलेंगे। इन लोगों ने उसको एक लाख 33 हजार रुपये नकद दे दिए थे।
आरोप लगाया कि उस एजेंट ने रुपये लेने के बावजूद पांचों को अब तक विदेश नहीं भेजा और न ही रुपये वापस किए। रुपयों का तकादा करने पर वह टाल-मटोल कर रहा है। विदेश जाने के लिए कागजात तैयार करने में उनके 40 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च हो चुके हैं। एजेंट एग्रीमेंट का भी उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने पुलिस से एजेंट पर कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें