फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी जमुना के तीर कदम चढ़ि कान्हा बजा गयो बांसुरिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कुमाऊंनी खड़ी होली की नगर और ग्रामीण क्षेत्र में खासी धूम मची है। नगर के पूर्णागिरि कालोनी वार्ड सात में महिला होल्यार ‘अच्छा हां रहे गिरधर राज भयो कंसासुर को, नदी जमुना के तीर कदम चढ़ि कान्हा बजा गयो बांसुरिया...। भलो-भलो जनम लियो श्याम राधिका भलो जनम पाये मथुरा में... के बोलों पर झूम उठे।
विज्ञापन


शनिवार को वार्ड सात निवासी भावना भट्ट के आवास पर महिला होल्यार ढोल, मजीरा की धुन पर मस्ती में झूमे। इस अवसर पर इंद्रा चंद, विमला सामंत, हीरा पानू, चंचला देवी, विमला बोहरा, दीपा ऐरी, राधा देवी, रेखा बोहरा, लक्ष्मी धामी, कमला बिष्ट, दीपा बिष्ट, उमा भट्ट, मोहनी, इंद्रा खोलिया, मीना चौहान आदि थीं। उधर, चकरपुर, मेलाघाट, झनकट, चारूबेटा, श्रीपुर बिछुआ समेत कई गांवों में कुमाऊंनी खड़ी होली का गूंज है। थारू जनजाति बहुल क्षेत्र के गांवों में थारू जनजाति के होल्यार भी होली गायन मेें देर रात तक मस्त हैं। इससे माहौल होलीमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें