केलाखेड़ा में उत्तराखंड राज्य आयुष मिशन सोसायटी देहरादून की ओर से नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 502 मरीजों को चिकित्सा प्रदान की गई।
बुधवार को नगर के साप्ताहिक बाजार मैदान में आयोजित शिविर का शुभारंभ चेयरमैन हामिद अली, डॉ. आशुतोष पंत, सभासद जितेंद्र चानना ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में डॉ. गौरव सिन्हा, डॉ. ऋषि गुप्ता, डॉ. द्वारिका शुक्ला, डॉ. राजेश चलाना, डॉ. रश्मि उपाध्याय, डॉ. मंजू, डॉ. मीना अधिकारी, डॉ. सौरभ चौहान, डॉ. सुधीर सोनी आदि थे।