फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंहनगर में होगी मोहल्ला फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुंबई के यश जी इंटरप्राइजेज और रेड आर्ट के बैनर तले बनने जा रही हिंदी फिल्म मोहल्ला की शूटिंग नैनीताल के साथ ही ऊधमसिंह नगर जनपद में कई स्थानों पर होगी। मुंबई से लोकेशन की तलाश में आई टीम ने दोनों जनपदों में शूटिंग के लिए कई स्थान चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर निर्माता सादिक खान, सह निर्माता नाहिद खान और क्रिएटिव हेड कमल सौरभ ने बताया कि फिल्म की कहानी उत्तराखंड के एक मोहल्ले की लड़की की कहानी है। खुले विचारों वाली यह लड़की अपना प्यार पाने के लिये समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाती।

फिल्म के लेखक और युवा निर्देशक मृत्युंजय पटेल ने बताया कि छोटे बजट की इस कहानी को हमने ऐसे बुना है कि इसमें हर लड़की को अपनी कहानी दिखेगी। फिल्म में मुख्य भूमिका मनु कृष्णा, कमल सौरभ, निशा खान, यश राजन, मुकेश राज, माया, अमर यादव, सूरज, रत्नेश श्रीवास्तव आदि होंगे। अभिनेता हेमंत पांडेय भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शूटिंग रुद्रपुर और किच्छा क्षेत्रों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें