फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने दिये मेलाघाट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता/खटीमा। नानकमत्ता थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि विधायक निधि से मिले पांच लाख रुपये से थाना क्षेत्र में शुक्रवार से 43 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। यह सीसीटीवी सिसईखेड़ा, सड़ासड़िया तथा कनपुरा मटेया के साथ ही नगर के मुख्य चौराहे पर लगेंगे। खटीमा की कृतिका कंप्यूटर को इसका कार्य मिला है। इधर, एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बुधवार रात नेपाल सीमा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने झनकईया थाना और सीमा पर तैनात एसएसबी के अधिकारियों से तस्करी, संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश आदि को लेकर की जा रही चेकिंग व अन्य सुरक्षा कार्यों की जानकारी ली। एसएसपी ने मेलाघाट क्षेत्र में सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए। वहां पर सीओ कमला बिष्ट, झनकईया थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह, एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें