फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डेढ़ माह में पहुंचीं 1.27 लाख नई पुस्तकें

Mon, 11 May 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शिक्षा विभाग की ओर से डेढ़ माह में भी 1.27 लाख नई पुस्तकें ब्लॉक को उपलब्ध हो सकी है। इस दौरान अभी बहुत से छात्र-छात्राएं पुरानी पुस्तकों से ही अध्ययन कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी शीघ्र ही शेष पुस्तकें पहुंचने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


ब्लॉक में कक्षा एक से 12 तक के राजकीय विद्यालयों में करीब 1.96 लाख पुस्तकों की डिमांड है। सत्र शुरू होने के ड़ेढ माह के दौरान समय-समय पर पुस्तकों की खेप पहुंच रही है। इनमें विभिन्न विषयों की नई पुस्तकें शामिल है जो स्कूलों में वितरित करा दी जा रही हैं। अभी तक करीब 57 हजार पुस्तकें उपलब्ध होने का अधिकारी दावा कर रहे हैं। वहीं कक्षा एक से आठ तक में करीब एक लाख में से 70 हजार पुस्तकें पहुंची है।
इन कक्षाओं के विद्यार्थी तो नई पुस्तकों से पढ़ाई कर रहे हैं। इन कक्षाओं के विद्यार्थी पुरानी पुस्तकों से ही काम चला रहे हैं। सभी स्कूलों में बुक बैंक भी बनाए गए हैं। नई पुस्तकें आने के बाद पुरानी पुस्तकें जमा करके बुक बैंक में रख दी जाती है।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि कक्षा 9-12 के लिए करीब 96 हजार पुस्तकों की डिमांड भेजी गई थी। इनमें अभी तक करीब 57 हजार से पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। कक्षा एक से आठ तक के लिए करीब एक लाख पुस्तकों की डिमांड की गई थी। इनमें से करीब 70 हजार पुस्तकें पहुंच चुकी हैं। स्कूलों को वितरित करा दी जा रही हैं। शेष पुस्तकें शीघ्र ही पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें