फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में 12 जनवरी से लोक संस्कृति की मचेगी धूम, भूमि पूजन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान समिति की ओर से खटीमा में उत्तरायण पर्व पर पांच दिनी उत्तरायणी कौतिक 12 जनवरी से 16 जनवरी तक लोक संस्कृति की धूम मचेगी। समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समिति के पदाधिकारी मेला परिसर तराई बीज निगम परिसर में तैयारियों को लेकर जुटे रहे। समिति महासचिव भुवन चंद्र भट्ट ने बताया कि शुक्रवार को सुबह भूमि पूजन के बाद शनिवार को सुबह नौ बजे नगर में भव्य कलश यात्रा और सांस्कृतिक झांकियों से सजी रंग यात्रा नगर भ्रमण करेगी। इसके साथ ही पांच दिनी कौतिक का आगाज होगा।


पांच दिवसीय कौतिक का कार्यक्रम
12 जनवरी - झांकियां निकलने के साथ ही लोक गायक राकेश खनवाल सांस्कृतिक रंग बिखेरेंगे।
13 जनवरी - जागर सम्राट नैननाथ रावल, लोक गायक अमित गोस्वामी, गायिका कविता पंत, जय मलयनाथ सांस्कृतिक समिति के साथ स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।
14 जनवरी - लोक गायक आनंद कोरंगा, गायिका हीरा कोरंगा, रेनू उपाध्याय, संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकार धमाल मचाएंगे।
15 जनवरी - मकर संक्रांति पर्व पर विशाल खिचड़ी भंडारा, लोक गायक सुरेश प्रसाद सुरीला, गायिका आशा देवी नेगी, प्रकाश रावत एंड पार्टी प्रस्तुति देंगे।
16 जनवरी - गायक नवीन रावत, संदीप लोहिया, विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कलाकार प्रस्तुति देंगे। प्रत्येक दिन स्थानीय स्कूलों के बच्चे भी धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें