फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर और राधेहरि महाविद्यालय की टीमें विजेता रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुमाऊं विवि की अंतरमहाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले मैच में टनकपुर और दूसरे मैच में राधेहरि काशीपुर विजेता रहा।
विज्ञापन


सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम दयानंद सरस्वती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच टनकपुर और हल्द्वानी महाविद्यालय की टीम के बीच खेला गया। इसमें टनकपुर महाविद्यालय की टीम 3-2 विजेता रही।
विज्ञापन


दूसरा मैच राधेहरि महाविद्यालय काशीपुर और लोहाघाट महाविद्यालय टीम के बीच खेला गया, जिसमें काशीपुर महाविद्यालय की टीम ने लोहाघाट को 1-0 से हराया। संचालन डॉ. महिपाल सिंह ने किया। वहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमला शर्मा, नागेंद्र शर्मा, डॉ. केसी जोशी, विजेंद्र चौधरी, जेपी यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें