फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्राइवेट अस्पतालों की 12 घंटे ओपीडी रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में निजी अस्पतालों के डॉक्टर एक बार फिर लामबंद हो गए हैं। इसके विधेयक के खिलाफ शनिवार को सभी निजी अस्पतालों के डॉक्टर 12 घंटे ओपीडी बंद रखेंगे।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों के डॉक्टर लंबे समय से एनएमसी विधेयक का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। यदि यह विधेयक पारित होता है तो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इसके बाद देश में मेडिकल शिक्षा और मेडिकल सेवाओं से संबंधित नीतियां बनाने का बनाने की कमान एनएमसी के हाथ में आ जाएगी।

इसके विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े डॉक्टरों में रोष है। इसके विरोध में शनिवार को जिले में करीब पांच सौ अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेगी। डॉक्टरों का कहना है कि एमसीआई को खत्म करना अलोकतांत्रिक है। आईएमए शाखा रुद्रपुर के अध्यक्ष डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि एनएमसी बिल के विरोध में शनिवार सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक अस्पतालों की ओपीडी बंद रखी जाएंगी। इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें