गदरपुर। मुख्य बाजार में आये दिन लग रहे जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए थानाध्यक्ष ने टीम के साथ मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे सामान को हटवाया। रविवार को थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने मुख्य बाजार में सड़क के किनारे नाली से बाहर दुकानदारों द्वारा रखे सामान को हटवाया।
उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि वह नाली के बाहर सामान न रखें। यदि सड़क पर दुकानदारों ने सामान रखा तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दोपहिया वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा न करने वालों के चालान भी काटे गये। पुलिस की इस कार्रवाई से जाम से कुछ राहत मिली है।