फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविशील्ड की 12 हजार डोज मिली

विज्ञापन
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में वैक्सीन लगवाता व्यक्ति। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले को कोविशील्ड की 12 हजार डोज मिलीं। इन्हें टीकाकरण के दौरान दूसरी डोज के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में रविवार को 1318 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। 45 से 60 आयु वर्ग के 1258 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 601 लोगों ने पहली डोज और 657 ने दूसरी डोज लगवाई। जबकि वैक्सीन की कमी के कारण 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के सिर्फ 60 लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी।
विज्ञापन

इधर, जिले में सिर्फ एक कोरोना संक्रमित मिला और एक कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए 823 लोगों के सैंपल लिए। कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या अब 10 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें