फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खडी ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज/नानकमत्ता। सिडकुल में काम करने जा रहे युवक की बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी सितारगंज ले जाया गया जहां युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को ग्राम बिचपुरी चकरपुर थाना खटीमा निवासी त्रिलोक सिंह (32) पुत्र हरी सिंह अपनी बाइक संख्या यूके 06-0615 से रुद्रपुर सिडकुल काम करने जा रहा था। सुबह सात बजे उसकी बाइक गांव सिसईखेड़ा के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्राली से टकरा गई। हेलमेट पहने बाइक सवार युवक के सीने पर गंभीर चोट लगी। जिससे बह गंभीर रुप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। जेब मे मिले ड्राइविंग लाइसेंस तथा पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने भी मौके पहुंचकर क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष नरेश पाल सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

दुर्घटना में घायल युवक की मौत
किच्छा। तीन दिन पहले मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुराना अस्पताल रोड पर रहने वाला भानु प्रताप सिंह (26) पुत्र राम लखन यादव रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। तीन दिन पहले ड्यूटी से लौटते वक्त शिमला गांव के निकट उसकी बाइक डिवाईडर से टकरा गई थी। दुर्घटना के बाद परिजनों ने भानु को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रविवार रात उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें