फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पलटी निजी स्कूल की बस, बाल- बाल बचे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा रोड के लालपुर गांव में स्थित एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में पलट गई। स्कूल प्रबंधन के साथ ही स्थानीय लोगों ने बस में सवार करीब आधा दर्जन बच्चों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।
विज्ञापन

लालपुर गांव में स्थित एक निजी स्कूल की बस सोमवार सुबह बच्चों को स्कूल के लिए लेकर निकली। स्कूल से कुछ दूर पहले ही कच्ची सड़क में उतरने के बाद बस का पिछला पहिया कीचड़ में धंसा और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे धान के खेत में पलट गई।
विज्ञापन


बस के चालक और परिचालक की सूचना पर पहुंचे स्कूल प्रबंधन ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार करीब आधा दर्जन बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।

हादसे में बच्चों को चोट नहीं पहुंची। हालांकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बस में बच्चे सवार नहीं थे। बस को भी खेत से निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें