फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीएफ कटौती और लीज पर दी जा रही जमीनों की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधानसभा की सरकारी आश्वासन समिति ने जिले के आश्वासनों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ विचार विमर्श और स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समिति ने प्रदेश में स्थापित उद्योगों में कार्यरत कर्मचारी के ईपीएफ कटौती, प्रदेश में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों के शोषण के संबंध में सिडकुल हरिद्वार और पंतनगर में निर्धारित सर्किल रेट से कम पर आवासीय भूखंड की जांच किए जाने, सिडकुल पंतनगर के एसोटेक एवं सुपरटेक संयुक्त उपक्रम को दी जा रही जमीन, रुद्रपुर में ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण, गदरपुर में किसान भवन का निर्माण कराने को लेकर जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन

गदरपुर में किसान भवन का निर्माण पूर्ण हो जाने पर इसे सूची से निस्तारित किया गया। समिति में अध्यक्ष करन मेहरा, सदस्य प्रदीप बत्रा, दीवान सिंह बिष्ट, आदेश चौहान, पुष्कर सिंह धामी, सुरेंद्र सिंह जीना शामिल थे।
विज्ञापन


बैठक में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, एसडीएम युक्ता मिश्र, महाप्रबंधक उद्योग चंचल बोरा, डीएलसी अनिल पेटवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें