फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर में काशीपुर हाईवे पर किनारे खड़ी बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

रविवार को एनएच-74 स्थित गांव महेशपुरा में इसी गांव निवासी एहसान अली अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर कुछ दूरी पर था। अचानक एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। युवक की सूचना पर दर्जन भर ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने डंपर को घेरकर चालक को उतरवा दिया। इस दौरान चालक और ग्रामीणों के बीच गहमागहमी हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। डंपर चालक ने बाइक को ठीक कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें